IMD Rain Alert: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली और बड़ौत जैसे जिलों में भारी बारिश की आशंका है। नोएडा में क्लास 1 से 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 40 जिलों में गरज और चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है