Weather Forecast, IMD Rain Alert: उत्तर प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस बीच, बादलों की आवाजाही से गर्मी के साथ उमस भी महसूस की जा रही है। प्रदेश में हो रही उमस भरी गर्मी और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग ने 29 से 31 मई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है