Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि 13 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। विभाग के मुताबिक, मानसून अब दक्षिण बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप और उत्तर अंडमान सागर के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है