24 May Weather Report, Rain Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से काफी राहत महसूस होगी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और बिहार में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है