IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक इस समय उत्तर पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर आंतरिक ओडिशा तक एक ट्रफ़ लाइन बनी हुई है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है