IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 से 10 जून तक पुणे और मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मुंबई के सांताक्रूज़ इलाके के लिए पूर्वानुमान में 10 जून तक हल्की बारिश की उम्मीद की गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है