Heatwave Alert: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अगले तीन दिन ‘अग्निपरीक्षा’ जैसे साबित होने वाले हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की लेटेस्ट प्रेस रिलीज के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जारी हीटवेव की स्थिति अगले 3 दिनों तक बनी रहेगी। हीटवेव का यह सिलसिला अब धीरे-धीरे पूर्वी और मध्य भारत के हिस्सों की ओर भी फैलने वाला है