IEX Share News: इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) के शेयरों में बुधवार को 10 फीसदी तक की तेज गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट इस खबर के बाद आई केंद्र सरकार ‘मार्केट कपलिंग’ की संभावित प्रक्रिया पर विचार करने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स की एक बैठक बुलाने की तैयारी में है। इस खबर ने निवेशकों के मन में बैचनी बढ़ा दी है और उन्होंने IEX के शेयरों में आज तगड़ी बिकवाली की। भारत सरकार के स्वामित्व वाला IEX, मार्केट शेयर के लिहाज से देश का सबसे बड़ा पावर एक्सेंज है