प्राइवेट सेक्टर के IDFC First Bank के शेयरहोल्डर्स के लिए 23 फरवरी को दिन बेहद खराब साबित हो रहा है। 590 करोड़ रुपये के घोटाले की खबर सामने आने के बाद शेयर शुरुआती कारोबार में ही 20 प्रतिशत टूट गया और बीएसई पर 66.85 रुपये पर आ गया। बैंक ने चंडीगढ़ की एक ब्रांच में हरियाणा सरकार के खातों में अपने कर्मचारियों और अन्य लोगों द्वारा की गई 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। शेयर में जबरदस्त बिकवाली से IDFC First Bank का मार्केट कैप गिरकर 61000 करोड़ रुपये पर आ गया है।