ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने शुक्रवार को बताया कि उसकी मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3) के अनऑडिटेड नतीजों से जुड़ी जानकारी एक कर्मचारी ने अनजाने में साझा कर दी है। कंपनी का कहना है कि उस कर्मचारी ने 9 जनवरी को शाम करीब 5:44 बजे गलती से अपने पर्सनल वॉट्सऐप स्टेटस पर यह जानकारी अपलोड कर दी थी