Hyundai Motor India Share Price: जेपी मॉर्गन को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में भारत की पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में रिकवरी फिर शुरू होगी, जिसका हुंडई मोटर इंडिया को फायदा मिलेगा। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि अपनी पेरेंट कंपनी के सपोर्ट से हुंडई मोटर इंडिया SUV के साथ-साथ EV सेगमेंट में भी अच्छी पोजिशन में है।