Hyundai India Q2 Results: हुंडई मोटर इंडिया ने मंगलवार 12 नवंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर16 फीसदी घटकर 1,375 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 8 फीसदी घटकर 17,260 करोड़ रुपये रहा।