पुलिस ने बताया कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर ज्वेलरी की दुकानें थीं और ऊपरी मंजिल पर एक फ्लैट में लोग रह रहे थे। धुआं ऊपरी मंजिलों तक फैल गया और लोगों का दम घुटने लगा। तेलंगाना फायर ब्रिगेड विभाग ने एक बयान में बताया कि आग ग्राउंड पर लगी और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन एक साथ किया गया और पहली मंजिल पर फंसे 17 लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया