Market outlook : राहुल ने कहा कि करूर वैश्य बैंक ने मजबूती दिखाई है, 13 जून को इसके शेयरों के भाव 247.77 रुपये तक पहुंच गए। ये पिछले बंद भाव से 4 फीसदी अधिक है। पिछले महीने से स्टॉक में तेजी बनी हुई। बैंकिंग सेक्टर को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन मजबूत असेट क्वालिटी और विकास की संभावनाओं वाले चुनिंदा निजी बैंक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं