Hot stocks : राहुल घोष ने कहा कि निफ्टी ऑटो और मेटल दोनों में आगे भी तेजी की संभावना दिख रही है। तकनीकी रूप से, निफ्टी ऑटो इंडेक्स हाल ही में 27,700 के स्तर को पार कर गया है। इंडेक्स अब 35,000-36,000 के लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है। त्योहारी मांग, स्थिर ब्याज दरें और टाटा मोटर्स तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी अग्रणी कंपनियों के मजबूत बिक्री आंकड़ों से निफ्टी ऑटो में नई तेजी आ सकती है