Trading ideas : आशीष PSU शेयरों को लेकर भी बुलिश हैं। उन्होंने कहा इंजीनियर्स इंडिया, मझगांव डॉक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और बीईएमएल जैसे शेयरों ने इस महीने में अच्छी बढ़त दिखाई है और अब वे अपने अहम रेजिस्टेंस लेवलों को तोड़ने के कगार पर दिख रहे हैं। एक बार जब ये शेयर इन बाधाओं को तोड़ देंगें तो हमें इन पीएसयू शेयरों में तेजी की अगली लहर देखने को मिल सकती है