Holika Dahan 2025: होलिका दहन हिंदू धर्म में बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे शुभ मुहूर्त में करना आवश्यक होता है, क्योंकि भद्रा काल में किए गए कार्य अशुभ प्रभाव डाल सकते हैं। सही समय पर दहन करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है