Holi Special Trains: होली का त्योहार करीब आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, जिससे टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने दिल्ली, मुंबई, जोधपुर, बरेली और साबरमती जैसे शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त कोच और विशेष रूट के साथ संचालित की जाएंगी, जिससे सफर सुगम और आरामदायक हो सके