HMD Global ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट HMD T21 लॉन्च कर दिया है। यह वही टैबलेट है जो पहले Nokia T21 नाम से साल 2023 में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने इस रिब्रांडेड वर्जन के स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया है। इसकी कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत इसे 14,999 में खरीदा जा सकता है।