Hindustan Zinc Shares: हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में आज 19 जून को भी गिरावट जारी रही। कारोबार के दौरान शेयर का भाव 3.5 फीसदी तक गिरकर 437.10 रुपये के स्तर पर आ गया। यह लगातार सातंवा कारोबारी दिन है, जब कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई। 10 जून से अब तक स्टॉक में करीब 18% की गिरावट आ चुकी है। फिलहाल हिंदुस्तान जिंक के शेयर का P/E रेशियो 18 से अधिक है