Minimalist ने लगभग 3 साल पहले यूनिलीवर की वेंचर इनवेस्टिंग आर्म यूनिलीवर वेंचर्स से 110 करोड़ रुपये जुटाए थे। ब्रिटिश कंपनी यूनिलीवर भारत में HUL का भी संचालन करती है। सिर्फ HUL ही नहीं, Marico, ITC, Dabur जैसी दूसरी FMCG कंपनियां भी Beardo, Plix, Yogabar और कई अन्य जैसे नए जमाने के ब्रांड्स को अपने साथ जोड़ रही हैं