Hindalco Share Price: आदित्य बिड़ला ग्रुप के हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी नोवेलिस (Novelis) ने इस वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी किए तो हिंडाल्को के शेयरों को तगड़ा शॉक लगा और कुछ ब्रोकरेज फर्मों ने तो रेटिंग के साथ-साथ टारगेट प्राइस भी घटा दिया। जानिए नोवेलिस के नतीजे में ऐसा क्या सामने आया कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर्स घबरा उठे और धड़ाधड़ शेयर बेचना शुरू कर दिया?