Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की वजह से 20 जून से 3 जुलाई के बीच विभिन्न जिलों में 65 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं, कम से कम 37 लोग लापता हैं। IMD ने राज्य में इस वीकेंड भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। सैकड़ों जानवरों की भी इस मानसून की बारिश जान जा चुकी है