(खबरें अब आसान भाषा में)
Himachal Pradesh Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर सरकाघाट उप-मंडल के मसेरन इलाके के पास एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में लगभग 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का सरकाघाट अस्पताल में इलाज चल रहा है