Himachal Accident news: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार (4 अप्रैल) रात एक पर्यटक टेम्पो ट्रैवलर के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से दो महिलाओं सहित चार पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि 14 अन्य घायल हो गए। ट्रैवलर पर कुल 22 लोग सवार थे। इनमें से 18 लोगों को बचा लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है