Highway Infra IPO Listing: हाईवे इंफ्रा का ₹130.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-7 अगस्त तक खुला था। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं और आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?