Diabetes: ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए कई आयुर्वेदिक उपायों का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें से एक गुड़हल का फूल भी है। यह लाल रंग का खूबसूरत फूल न केवल अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। गुड़हल का फूल डायबिटीज को कंट्रोल करने से लेकर उच्च कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) को कम करने में भी मदद करता है।