Hema Malini: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और सांसद हेमा मालिनी ने हाल ही में अपने पति धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार परिवार से जुड़े सवालों पर खुलकर बात की। सोशल मीडिया पर लगातार यह चर्चा हो रही थी कि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल के साथ उनका रिश्ता कैसा है। अब हेमा मालिनी ने इन अफवाहों को विराम देते हुए साफ कहा कि उनके बीच सबकुछ बेहद सम्मानजनक है।