Weather Forecast Today: मौसम विभाग (IMD) ने इस पूरे सप्ताह बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताते हुए कई राज्यों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सोमवार (30 जून) सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलीं। इससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई तथा एयर क्वालिटी में सुधार हुआ