Heavy Rain Alert in Delhi-NCR: मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के इलाकों में अगले दो दिन झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंबई समेत महाराष्ट्र, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, गुजरात, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है