(खबरें अब आसान भाषा में)
Heavy Rain Alert: सोमवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने 7 और 8 जुलाई को खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इन दो दिनों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है