Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। IMD ने हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चलने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार (15 जून) को 42 मिमी बारिश दर्ज की गई