Heavy Rain Alert : मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 36 घंटों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के बाकी हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पहले ही काफी इलाकों में पहुंच चुका है और अब ये उत्तरी अरब सागर के बचे हिस्सों में, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और पंजाब के कई हिस्सों में अब यह धीरे-धीरे और आगे बढ़ रहा है