Heavy Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है