Rain Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग, गंगटोक ने विशेष मौसम बुलेटिन जारी कर चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के असर से आज से 17 मार्च तक पूरे सिक्किम में भारी बारिश और तूफ़ानी गतिविधियां होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सिक्किम के गंगटोक, ग्यालशिंग, नामची और सोरेंग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है