Heatwave News: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में कम से कम 12 जून तक बहुत गर्म मौसम बना रहेगा। IMD ने कहा कि दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जबकि रात का तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा