दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लू के थपेड़े महसूस किए जा रहे हैं। उत्तर भारत में अभी से ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है और अभी अप्रैल की शुरुआत ही हुई है। 20 से ज्यादा शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से और राजस्थान में भीषण गर्मी जैसी स्थिति है।