Heat Wave Alert: पिछले दिनों राजधानी दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में आने वाले कुछ दिनों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है