PolicyBazaar Report: बीमा क्षेत्र में हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यूअल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है, खासकर FY26 में। पॉलिसीबाज़ार की रिपोर्ट बताती है कि माड्यूलर, किफायती और हाई-कवर वाले नए प्लान्स में ग्राहकों की रुचि बढ़ी है, जिससे रिन्यूअल दरों में 4 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। लाइफस्टाइल बीमारियों की बढ़ती घटनाओं के कारण ग्राहक हेल्थ इंश्योरेंस को लंबी अवधि का वित्तीय सुरक्षा कवच मानने लगे हैं।