HDFC Bank Share Price: जेफरीज ने एचडीएफसी बैंक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट बढ़ाकर 2340 रुपये तय किया है। ये टारगेट इसके वर्तमान भाव से 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q4 के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। इसकी लोन ग्रोथ में तेजी देखने को मिली है। मार्जिन में भी सुधार दिखाई दिया है। ब्रोकरेज ने FY26 में क्रेडिट ग्रोथ सुधरने की उम्मीद जताई है