Hashim Musa Killed: दाचीगाम मुठभेड़ पहलगाम नरसंहार के दोषियों की बड़े पैमाने पर तलाश के बीच हुई। पिछले महीने मिली इंटेलिजेंसी इनपुट से संकेत मिला था कि 22 अप्रैल के हमले में शामिल कुछ आतंकवादी हरवान-दाचीगाम इलाके में घुस आए हैं। इन गतिविधियों का पता इंटेलिजेंस रिपोर्ट और पहलगाम हमले के बाद हिरासत में लिए गए ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) से पूछताछ के जरिए लगाया गया था