हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की पांच गारंटी लॉन्च कर दी है । सुनीता केजरीवाल ने चुनावी रैलियों का मोर्चा संभाल रखा है । इसी क्रम में उन्होने एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होने कहा हरियाणा में उनकी सरकार आने पर दिल्ली और पंजाब जैसी सुविधाएं हरियाणा के लोगों को भी दी जाएगी ।