Haryana Accident News: सबसे बड़ी दुर्घटना रोहतक के महम इलाके में 152 डी हाईवे चौराहे पर हुई। यहां 35 से 40 वाहनों, जिनमें अधिकतर ट्रक थे, की आपस में भिड़ंत हो गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। यह हादसा तब शुरू हुआ जब एक ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए, जिसके बाद पीछे आ रहे वाहनों की लंबी श्रृंखला एक-दूसरे से टकराती चली गई