Hardoi Accident News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार को एक ट्रक और आटोरिक्शा की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में छह महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है