Happy Patel Review: बॉलीवुड में जब भी कॉमेडी और ड्रामा का मेल होता है, दर्शकों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। इसी कड़ी में रिलीज हुई है ‘हैप्पी पटेल’, जिसमें आमिर खान और वीर दास की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई है। फिल्म का नाम भले ही हल्का-फुल्का लगे, लेकिन इसकी कहानी में हास्य के साथ-साथ जिंदगी की गहरी सच्चाइयां भी छिपी हैं।