New Year Big Gift: अधिकारियों ने कहा कि पीएम आवास (शहरी) योजना के तहत एक करोड़ और घरों के लिए सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र में पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ और घर बनाने का वादा किया था। इनमें से दो करोड़ देश के ग्रामीण इलाकों में और एक करोड़ घर शहरी केंद्रों में होंगे