Wed Jan 01 2025 02:51:17 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
नव वर्ष पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव वर्ष 2025 के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।”
Wed Jan 01 2025 02:50:37 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
राहुल गांधी ने दी नए साल की शुभकामनाएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।’
Wed Jan 01 2025 02:50:08 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
सीएम योगी ने दी नए साल की शुभकामनाएं
नए साल के मौके पर सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, ‘डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में संचालित विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ विरासत और विकास को आगे बढ़ाने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन कर रहा है। पूर्ण विश्वास है कि ईसवी सन् -2025 में राज्य को समृद्धि एवं विकास के मार्ग पर ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी।’
Wed Jan 01 2025 02:49:45 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
नए साल के जश्न में डूबा देश
आज 1 जनवरी 2025… यानि कि नए साल का आगाज हो चुका है। इस मौके पर सुबह से ही बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इसके अलावा नए साल का उत्साह देश के कई टूरिस्ट स्पॉट्स पर देखने को मिला। हिमाचल-उत्तराखंड में भारी संख्या में लोग स्नोफॉल के बीच नए साल का जश्न मनाने पहुंचे। दूसरी ओर मथुरा-वृंदावन जैसे अन्य धार्मिक स्थलों पर आस्था का हुजूम उमड़ पड़ा।