HAL Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) ने गुरुवार 21 अगस्त को केंद्र सरकार से 62,000 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर मिलने की आधिकारिक पुष्टि की। कंपनी ने बताया कि उसे भारतीय वायुसेना के लिए 97 एलसीए Mk-1A (हल्के लड़ाकू विमानों) के लिए बड़ा ऑर्डर मिला है। इस बयान के बाद कंपनी के शेयरों ने शुरुआती गिरावट से उबरते हुए हरे निशान में आ गए