Gurugram firing: गुरुग्राम के सेक्टर 45 स्थित एक प्रॉपर्टी मार्केटिंग कंपनी के दफ्तर पर गुरुवार (18 सितंबर) देर रात पांच हथियारबंद बदमाशों ने जमकर गोलीबारी की। यह घटना मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास हुई। हमले के दौरान 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फायरिंग से पूरे गुरुग्राम में दहशत का माहौल है