Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में एनएच-48 पर खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास एक हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर आई है। मृतक की पहचान मनोज ओझा उम्र-34 निवासी छतरपुर, दिल्ली के रूप में पहचान हुई है। मौत की खबर के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।